राजधानी में सोमवार सुबह 21 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। यहां 24 घंटे में 44 संक्रमित पाए गए। इससे पहले देर रात इब्राहिमगंज के रहने वाले 52 साल के कोरोना संक्रमित मौत हो गई। रविवार को ही इस व्यक्ति की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई थी। चार दिन पहले सांस लेने तकलीफ के चलते उसे नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब भोपाल में 62 कोरोना पॉजिटिव हैं। सुबह मिली रिपोर्ट में चार पुलिस कर्मी शामिल हैं। इनमें दो महिला और दो पुरुष हैं।
रविवार रात शहर में 23 लोग संक्रमित मिले थे। इनमें 12 जमाती और 11 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी थे। सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग के पांच कर्मचारियों समेत 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक स्वास्थ्य विभाग से 16 अधिकारी-कर्मचारी संक्रमित हो गए। भोपाल में कुल संक्रमितों की संख्या 62 हो गई। यहां इस समय कुल 53 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। दो मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शुक्रवार रात डिस्चार्ज कर दिया गया था। भोपाल में अब तक 20 जमाती संक्रमित पाए गए।